{"_id":"582ca5354f1c1bd53b8ffc42","slug":"worker-hanged-student-suicide-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर ने फांसी लगाई, छात्रा ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर ने फांसी लगाई, छात्रा ने जहर खाकर जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मजदूर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अन्य घटना में छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों घटनाओं में परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
शहर के मर्दन नाका (हरदौल तलैया) निवासी लल्लू प्रजापति (50) पुत्र बैजू मंगलवार की रात घर के बरामदे में खपरैल में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया।
बुधवार को सुबह पुत्री आशा ने शव फांसी पर टंगा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया। आशा ने बताया कि घटना के दिन मां गोल्ही निमंत्रण में अतर्रा गई थी। दोनों पुत्र जगदीश व कैलाश अलग रहकर परदेश में मजदूरी करते हैं। मृतक पल्लेदारी करके बसर करता था। शहर से सटे गांव में तीन बीघा जमीन बंटाई पर लिए था।
विज्ञापन
उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के बसराही (गुढ़ा) गांव की रानी (18) पुत्री बाबू ने बुधवार को सुबह घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी नरैनी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह नरैनी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के समय माता-पिता खेत गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन