फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on 'Munna Bhai' in TET Examination

टीईटी परीक्षा में ‘मुन्ना भाइयों’ पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 11 Oct 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 11 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

बांदा (ब्यूरो)। यूपी टीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों व संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे। कहा कि कोई ‘मुन्ना भाई’ पकड़े गए तो सीधे एफआईआर होगी।  कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी 8 केंद्रों पर परीक्षा 15 को हो रही हैं। परीक्षा के समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। किसी ने कोई अफवाह फैलाई तो कड़ी कार्रवाई होगी। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि कोई भी अभ्यर्थी फर्जी परीक्षा न दे पाए। इसके लिए विशेष निगरानी रखें। केंद्रों पर जिला स्तरीय अधिकारी और उप जिलाधिकारी निगाह रखेंगे। प्रश्नपत्र पर्यवेक्षक के सामने खोले जाएंगे। इसकी वीडियो रिकार्डिंग होगी। कापी लेकर गायब होने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। प्रशिक्षु आईएएस शैलेश कुमार, एडीएम गंगाराम गुप्ता, एसडीएम प्रह्लाद सिंह, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed