Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three NOCs were issued using the CFO forged digital signature.

Agra News: सीएफओ के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हुईं तीन एनओसी

Sun, 22 Nov 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Three NOCs were issued using the CFO forged digital signature.
आगरा। टोरेंट पावर से बिजली कनेक्शन हासिल करने के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर से नकली अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) तैयार किया गया। विभाग के लिए जिन तीन प्रकरणों में एनओसी जारी करना कठिन था, उनमें प्रमाणपत्र लगा मिलने पर अफसरों को शक हुआ। सत्यापन में पोल खुल गई। थाना हरीपर्वत में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


टोरेंट पावर के पास इस वर्ष अलग-अलग महीनों में तीन विद्युत कनेक्शन के आवेदन पहुंचे थे, जिनके साथ सीएफओ देवेंद्र कुमार के डिजिटल हस्ताक्षर वाली एनओसी लगी थीं। आवेदनों की स्थिति देखकर अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने सत्यापन के लिए प्रमाणपत्र अग्निशमन विभाग को भेजे। विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगाला गया तो एनओसी से जुड़ी कोई प्रविष्टि नहीं मिली और वे विभाग की यूआईडी से जारी होना भी नहीं पाईं।
विज्ञापन

एनओसी की यह है प्रक्रिया

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अपार्टमेंटों में अग्नि सुरक्षा के तय मानक पूरे होने पर ही अग्निशमन विभाग एनओसी जारी करता है, जो विद्युत कनेक्शन के लिए अनिवार्य है। इसके लिए आवेदक को विभाग की यूआईडी पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है और अधिकारियों के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर एनओसी दी जाती है, जिसके बाद टोरेंट पावर कनेक्शन जारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूआईडी और आईपी एड्रेस की पड़ताल

आशंका जताई जा रही है कि किसी शातिर ने कनेक्शन दिलाने या अन्य कामों के नाम पर यह फर्जीवाड़ा किया है और ऐसे अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह की शिकायत पर हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि एनओसी जारी करने में इस्तेमाल यूआईडी नंबर और आईपी एड्रेस की जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके आधार पर आरोपी का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed