{"_id":"101a094c182315612a418545f0e9ed5a","slug":"woman-hostage-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
बांदा। घुमंतू बिरादरी की युवती को बंधक बनाकर तीन
विज्ञापन
युवकों ने गैंगरेप किया। युवती के पिता की तहरीर पर तिंदवारी थाने में
दुराचार समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में घुमंतू बिरादरी के लोग सड़क किनारे डेरा डाल कर रहते हैं। रविवार को शाम इसी बिरादरी की युवती डेरा के नजदीक रहने वाले पड़ोसी के घर मोबाइल चार्ज होने के बाद लेने गई थी।
तभी वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। देर तक कमरे में बंधक बनाने के बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
दुराचारियों के चंगु से छूटने के बाद युवती घर पहुंची और आपबीती पिता और मां से बताई। युवती को साथ लेकर पिता तिंदवारी थाने पहुंचा और तीनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला और सीओ सदर प्रभात कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मोहित पुत्र राजा बढ़ई, दिनेश उर्फ शेरू पुत्र रामसनेही केवट और संतोष पुत्र रामखिलावन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मेडिकल परीक्षण के लिए युवती को जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि फिलहाल गैंगरेप के आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की कार्रवाई की जा रही है।