{"_id":"5751cb954f1c1bd6491092d5","slug":"woman-burned-themselves-alive-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ससुराल में खुद को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने ससुराल में खुद को जिंदा जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों मेें युवती ने ससुराल मेें आग लगाकर जान दे दी। उसकी शादी के अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए थे। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी केता देवी (22) पत्नी अवध कुमार ने गुरुवार को ससुराल में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसकी वहीं जलकर मौत हो गई। अवध कुमार ने बताया कि घटना के समय घर के सभी लोग ईंट पाथने गांव के बाहर डेरा गए थे। ग्रामीणों ने आग की खबर दी। जब तक हम लोग घर पहुंचे, केता की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
उधर, मृतका के पिता कमासिन थाना क्षेत्र के राछा गांव निवासी सोहनलाल ने बताया कि पांच जून 2015 को उसने बेटी की शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर जलाकर मार डाला। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतका के मायके वालों की तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन