{"_id":"239755060e7639308dd99915d57e5571","slug":"upturned-tractor-trolley-injuring-nine-faithful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटी, नौ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, नौ श्रद्धालु घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/कमासिन। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से नौ श्रद्धालु
विज्ञापन
घायल हो गए। कई को मामूली चोटें आईं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
में भर्ती कराया गया। अन्य दुर्घटनाओं में पांच घायल हो गए। एक को गंभीर
हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव से तमाम श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से जमरेही नाथ मेला गए थे। सोमवार को शाम वापस आते समय सांड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
ग्रामीणों व पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में आरती (20), लक्ष्मिनिया (35), सोना (18), सुमन (16), शक्ति सिंह (12), लवली (25), राममनोहर (15), सुशील (8) व होरीलाल (9) शामिल हैं। ट्राली में सवार कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।
उधर, पैलानी कसबा निवासी हरीकृष्ण (22) पुत्र सुरेंद्र पैदल घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
उधर, धरमपुर (फतेहपुर) सुनैना (3) पुत्री राजू टेंपो की टक्कर से घायल हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी जगमोहन (50) पुत्र पछुवा व राम प्रताप (65) पुत्र बल्देव बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। एक अन्य घटना में शहर के गूलरनाका निवासी संजय (35) पुत्र गोपाल रोड रोलर चलाते समय गिरकर घायल हो गया।