{"_id":"589616644f1c1bf340e8235f","slug":"upset-teenager-hanged-father-scolding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाई
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों समेत तीन ने जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव निवासी आरती (15) पुत्री मलखान सिंह शनिवार को सुबह घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पिता के मुताबिक वह बेर्रांव इंटर कालेज में 10वीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार को सुबह पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी मंजू (25) पत्नी शैलेंद्र ने शनिवार को सुबह ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी अतर्रा ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक घरेलू काम को लेकर पति से विवाद होने पर नाराज होकर जहर खाया है।
विज्ञापन
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की राजाबाई (38) पत्नी लालाराम ने शनिवार को सुबह ससुराल में जहर खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। एक अन्य घटना में अतर्रा कस्बे के अत्रिनगर निवासी रामजी गुप्ता (22) पुत्र रामगोपाल ने शुक्रवार की देर रात घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सीएचसी अतर्रा से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।