{"_id":"57e9643d4f1c1bf70a5750cb","slug":"unemployed-youth-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवक ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगार युवक ने फांसी लगा जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवक और वृद्धा ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की आत्महत्या पर पुलिस का कहना है कि वह बेरोजगार था। चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव में लक्ष्मण सिंह (20) पुत्र ओम प्रकाश का शव सोमवार सुबह गांव से कुछ दूर खेत में पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। चचेरे भाई महेश सिंह ने बताया कि लक्ष्मण रविवार को शाम खेत देखने को कहकर घर से निकला था। घरवाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। उधर, थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक का कहना है कि मृतक बेरोजगार था और घर में कोई कामकाज नहीं करता था।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव में राजरानी (60) पत्नी मिर्चीलाल घर की अटारी में रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गई। पति ने बताया कि घटना के समय वह खेत गया था। उसके कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
उधर, मृतका के भाई बलवीर (भुजरख, तिंदवारी) ने बताया कि चार दिन पहले वह बहन राजरानी से मिलने गया था। बहन ने बताया था कि जेठ की बहू उस पर बदचलनी का लांछन लगाती है। परेशान होकर वह किसी दिन ट्रेन में कटकर जान दे देगी। लांछन से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी।