{"_id":"57ffd20a4f1c1b6e52291224","slug":"unemployed-youth-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंदाघाट/बांदा। आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी घटना में बदहाली और पुत्रियों की शादी की चिंता से हार्ट फेल होने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव का अजय उर्फ कल्लू (24) पुत्र बद्री सिंह गुरुवार सुबह शौच के बहाने घर से निकल गया। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने गांव से आधा किलोमीटर दूर उसका शव उसी के खेत में पेड़ पर रस्सी से लटकता देखा। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों के मुताबिक अजय के पिता के नाम सिर्फ तीन बीघा जमीन है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
तीनों भाई परदेस में मजदूरी करते थे। कल्लू काम की तलाश में पिछले सप्ताह कानपुर गया था। काम न मिलने पर चार दिन पहले लौट आया। तभी से तनाव में रहता था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। चार माह का बेटा भी है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी मजदूर रामकिशोर (50) पुत्र महिपाल बुधवार को शाम कतकहा (फतेहगंज) गांव चचेरे भाई की शादी के लिए लड़की देखने गया था। रात को आते समय फतेहगंज के पास दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल पहुंचने के पहले मौत हो गई। मृतक के चार पुत्रियां हैं। दो की शादी हो चुकी। बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि आर्थिक तंगी से दो बेटियों की शादी के लिए पिता परेशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।