{"_id":"5a662a5c4f1c1ba1268b5e06","slug":"two-youths-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
चालक के बारे में बताते मृतक के पिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहली घटना में हॉटमिक्स प्लांट ठेकेदार के ड्राइवर ने प्लांट में ही फांसी लगा ली। दूसरी घटना में शराब के नशे की हालत में युवक घर में फांसी पर झूल गया। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का अजीत सिंह गौर (27) पुत्र बृजमोहन सोमवार की सुबह गांव से कुछ दूर स्थित मवई गांव के पास लगे हॉटमिक्स प्लांट के कमरे में फांसी पर लटका मिला। चचेरे भाई रवि सिंह ने बताया कि अजीत हॉटमिक्स प्लांट ठेकेदार की कार चलाता था।
विज्ञापन
रविवार को वह ठेकेदार को लेकर लखनऊ गया था। देर रात लौटने पर ठेकेदार को घर छोड़कर वह प्लांट में रुक गया। सुबह प्लांट में काम करने वाले ट्रैक्टर चालक रवींद्र ने कमरे में जाकर देखा तो वह अंगोछे से फंदे पर टंगा था। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अविवाहित था। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी विकास (25) पुत्र मलखान ने सोमवार की दोपहर घर में कमरा बंद कर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले वह शराब के नशे में घर आया था।
परिजनों से अभद्रता करने के बाद कमरा बंद कर फांसी लगा ली। उसे तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। दो भाईयों में बड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।