{"_id":"573a18254f1c1bf10dac73eb","slug":"two-poisoned-killed-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने जहर खाया, युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ने जहर खाया, युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 17 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : amar uajal
बांदा। ससुराल में युवती ने जहर खाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में युवक ने जहर खा लिया। नरैनी के रामनगर निवासी रिंकी (25) पत्नी विजय गुप्ता ने रविवार की शाम ससुराल में जहर खा लिया। विजय दुकान से घर पहुंचा तो पत्नी की हालत देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मायके गाजीपुर (फतेहपुर) में दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ससुराल वाले जहर खाने की वजह नहीं बता सके। मायके वाले भी घटना को लेकर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के छोटे पुरवा निवासी रामदेव (24) पुत्र बाबू निषाद ने रविवार की रात घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया है।
विज्ञापन