फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   To train young farmer died slip

युवा किसान ने मालगाड़ी से कटकर जान दी

Mon, 14 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 14 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
To train young farmer died slip

बांदा। घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान युवा

विज्ञापन
किसान ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई गांव के नजदीक रविवार को शाम युवक का शव रेलवे ट्रैक पर चरवाहों ने देखा। चरवाहों ने शव पड़े होने की सूचना थाना पुलिस को दी।

घटनास्थल पहुंचे पुलिस कर्मियों और शव कब्जे में ले लिया। आसपास के ग्रामीण और चरवाहे शव की शिनाख्त नहीं कर सके। मपृतक के मोबाइल फोन में आई काल से उसकी पहचान चित्रकूट जिले के कोलौंहा गांव निवासी भुरइयां (28) पुत्र कुटुवा के रूप में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी देर से रेलवे ट्रैक पर घूम-टहल कर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। मालगाड़ी के आते ही उसने छलांग लगा दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के चार भाई परदेस में मजदूरी करते हैं।

पिता हृदय रोगी है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को शाम भुरइयां का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद हो गया था। नाराजगी में वह घर से निकल आया। देर तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की पर कोई उसका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed