{"_id":"571281ad4f1c1b326e4a6b57","slug":"tilak-came-a-day-before-the-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक से एक दिन पहले उठी अर्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलक से एक दिन पहले उठी अर्थी
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी/बांदा। अपने तिलक का सामान लेने बाइक से आए युवक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से खफा ग्रामीणों ने नरैनी-कालिंजर रोड को तीन घंटे जाम रखा।
विज्ञापन
रविवार को युवक का तिलक होना था। हादसे से खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। एक अन्य घटना में बाइक सवार साले-बहनोई घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव के रामप्रकाश मिश्रा उर्फ आशू (23) पुत्र हरवंश प्रसाद की 26 अप्रैल को शादी थी। रविवार को तिलकोत्सव था। इसी की तैयारी में शनिवार को सुबह वह अपने दोस्त फूलचंद्र (24) पुत्र राम खिलावन के साथ बाइक पर नरैनी बाजार आया था। दोपहर को घर जाते समय बरछा पुल के पास कालिंजर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आशू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल फूलचंद्र को सीएचसी नरैनी लाया गया। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक समेत भाग निकला। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नरैनी-कालिंजर मार्ग पर अवरोध खड़े कर जाम लगा दिया।
एसडीएम महेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा समेत कोतवाली प्रभारी ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लगभग तीन घंटे बाद जाम खत्म कराया। उधर, शादी की तैयारियों से भरे घर में कोहराम मच गया।
एक अन्य घटना में भरतकूप (चित्रकूट) निवासी विनोद (21) पुत्र भोलू शनिवार को दोपहर अपने साले नीरज (25) पुत्र चंदा के साथ ससुराल पतरहा (गिरवां) गांव जा रहा था। पड़ुई गांव के पास पीछे से एक अन्य बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। नीरज को गंभीर हालत कानपुर रेफर कर दिया गया।