फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three people have been robbed by rioters

असलहाधारी बदमाशों ने तीन लोगों को लूटा

Fri, 24 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 24 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three people have been robbed by rioters
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

सशस्त्र बदमाशों ने बंदूक की नोक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन को लूट लिया और विरोध करने पर पिटाई की। नकदी, मोबाइल व बाइक लेकर भाग निकले। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस लकीर ही पीटती रह गई और बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज बदमाशों की तलाश में तीन टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन


मरका थाने के मटेहना गांव के प्रधान व भाजपा के कमासिन मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह पंचायत मित्र मंगीलाल के साथ बुधवार शाम बाइक पर कमासिन से घर लौट रहे थे। बीरा और खेरा गांव के बीच रास्ते में सरवा नाला के निकट आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जान का खतरा देख प्रधान सोहन सिंह हड़बड़ा गए और बाइक समेत गिर गए। तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक सीने में सटा दी और दोनों बंधक बना लिया। तीन अन्य बदमाश चंद कदम दूर मुस्तैदी से नाकेबंदी में लगे रहे।
विज्ञापन


बदमाशों ने प्रधान से 7 हजार रुपये नकद व मोबाइल और पंचायत मित्र से एक हजार रुपये नकद व मोबाइल छीन लिया। पंचायत मित्र की आंखों में पट्टी बांध कुछ दूर ले गए और फिर छोड़कर भाग निकले। इसके करीब आधा घंटा बाद लूट की दूसरी घटना को अंजाम दिया। बीरा गांव निवासी किसान जगदीश यादव बाइक पर नलकूप जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसी जगह उसे भी बंदूक की नोक पर रोका। पांच हजार रुपये समेत मोबाइल आदि लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने जगदीश को बंदूक की बट से पीटा। इसके बाद उसकी बाइक लेकर चले गए। लुटे प्रधान व पंचायत मित्र जान बचाकर खेरा प्रधान गुलाब के यहां पहुंचे। यहां से फोन के जरिए मरका पुलिस को लूट की घटना से अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी बबेरू ओमप्रकाश मरका व कमासिन थाने की पुलिस फोर्स के साथ रात में नाकेबंदी की। पुलिस के आने की आहट पाकर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलानी की कोशिश की।


चकमा देकर लुटेरे फरार हो गए और पुलिस लकीर ही पीटती रह गई। उधर, पुलिस ने अज्ञात में लूट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आरपी सिंह व सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन टीमें गठित कर रात तीन बजे तक कांबिंग की गई। बदमाशों को जल्द दबोचा जाएगा। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने विधायक चंद्रपाल कुशवाहा को दी। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कराने का भरोसा दिया। उधर, सरेशाम ताबड़तोड़ लूट की दो घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed