फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In-laws and maternal family clash; seven injured

Gonda News: ससुराल व मायके वाले भिड़े, सात घायल

Fri, 09 Oct 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
In-laws and maternal family clash; seven injured
मोतीगंज। पिपरा भिटौरा में बृहस्पतिवार रात ससुराल और मायके पक्ष के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

छजवा निवासी पिंकी का विवाह 10 वर्ष पूर्व पिपरा भिटौरा के जगतराम से हुआ था। आपसी विवाद में देवर सोनू ने पिंकी की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग आक्रोशित होकर ससुराल पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से करमचंद, राजेश, राजकुमार व शिवम और दूसरे पक्ष से राजेंद्र, रोहित व विकास घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी काजीदेवर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि प्रकरण में शिवम की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में शामिल रोहित, विकास, अमित, प्रिंस और खुशीलाल निवासी छजवा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed