फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pickup truck crashes near a ravine in Pangi, Kinnaur

Shimla News: किन्नौर के पांगी में खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप, चालक की मौत

Fri, 09 Oct 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck crashes near a ravine in Pangi, Kinnaur
नेपाल निवासी 27 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजू ने गंवाई जान, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पांगी क्षेत्र में कोजंग खड्ड के पास वीरवार देर रात एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल मूल के 27 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन नंबर एचपी 63-4013 वीरवार देर रात कोजंग खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह वाहन चौपाल के एक व्यक्ति का था। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार ने दुर्घटना में चालक की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article