फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CBRI emphasizes on adopting a healthy lifestyle on Ayurveda Day

Roorkee News: सीबीआरआई में आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर

Fri, 09 Oct 2026 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
CBRI emphasizes on adopting a healthy lifestyle on Ayurveda Day
सीएसआईआर-सीबीआरआई में 11वें आयुर्वेद दिवस पर ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के ओडीएस व्याख्यान कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित खानपान और रोगों की रोकथाम के लिए जरूरी सुझाव दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और प्राचीन ज्ञान से जुड़े रहना जरूरी है लेकिन इनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक सोच भी अपनानी चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजनों को कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन

आयुष विभाग, उत्तराखंड सरकार की चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति दुबे ने ‘आयुर्वेद: जीवन का विज्ञान’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आयुर्वेद के सिद्धांतों, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के संतुलन तथा मौसम के अनुसार दिनचर्या और खानपान में बदलाव करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरहुड आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार दुबे ने ‘जीवनशैली जनित विकार’ विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और व्यवस्थित दिनचर्या स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं। उन्होंने भोजन के बाद टहलने और शारीरिक सक्रियता बनाए रखने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे। संचालन डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, श्यामलाल और प्रिया सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन और पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed