फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man 's body was found hanging on the gallows in the room

युवक का शव कमरे में फांसी पर झूलता मिला

Fri, 30 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 30 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The young man 's body was found hanging on the gallows in the room

कमासिन (बांदा)। कमासिन थाना क्षेत्र के जाखी गांव

विज्ञापन
मेें एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फांसी पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र की हत्या कर शव लटकाया गया है।

जाखी गांव निवासी दीपक यादव (27) पुत्र पीतांबर का शव बुधवार की शाम उसके कमरे में फांसी पर झूलता मिला। पिता पीतांबर बबेरू में रहते हैं। पिता के मुताबिक उनका बेटा दीपक अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। दो सप्ताह पहले छुट्टी पर घर लौटा था।

दशहरा के दिन फोन पर दीपक से उसकी बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका फोन स्वीच आफ हो गया। पुत्र वधू बीना आठ माह से मायके परास (बिसंडा) में है। बुधवार को वह अपनी पत्नी सोनकली के साथ वोट डालने के लिए गांव जाखी आया।

 बेटे के घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलने पर अंदर छत की हुक से लटकता दीपक का शव मिला।

उधर, थानाध्यक्ष हरीशरण सिंह का कहना है कि दीपक पिता द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज था। सौतेली मां से उसकी नहीं पटती थी। इसलिए वह गांव में चाचा के साथ रहता था। थानाध्यक्ष के मुताबिक आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed