फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man jumped to post it in the well known

चौकी के पास कुएं मेें कूदकर युवक ने दी जान

Sat, 29 Aug 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 29 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत युवक ने कुएं में छलांग लगाकर

विज्ञापन
जान दे दी। परिजनों और पड़ोसियों ने काफी देर की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। 20 साल पहले उसके बड़े भाई ने भी इसी कुएं में कूदकर जान दी थी।

शहर के छोटी बाजार झंडा चौराहा निवासी मुन्ना उर्फ गुंडा (35) पुत्र उत्तम मंसूरी शुक्रवार की रात 10 बजे कालवनगंज पुलिस चौकी के पीछे कुएं में लोहे के जाल की खिड़की खोलकर कूद गया। आवाज सुनकर पड़ोसियों और उसके भाई पप्पू आदि ने कुएं में उतरकर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी।

पप्पू ने बताया कि तीन साल से पैर में फाइलेरिया होने से वह परेशान था। काफी इलाज के बाद ठीक न होने पर उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। बताया कि 20 साल पहले बड़े भाई बिल्लर ने भी इसी कुएं में कूदकर जान दे दी थी। मृतक मुन्ना शादी-समारोहों में हलवाइयों के साथ मजदूरी करता था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed