फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body was thrown into a well by killing teenager

किशोरी की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Sun, 29 Oct 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 29 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
The body was thrown into a well by killing teenager
कुएं के अंदर से किशोरी के शव को निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

खप्टिहाकलां। पैलानी क्षेत्र से करीब चार किलोमीटर दूर नरी गांव के पास कुएं में लगभग 15 वर्षीय किशोरी का शव पाया गया। पुलिस की जांच में फौरी तौर पर यह हत्या प्रतीत हो रही है। शिनाख्त नहीं हो सकी। घटनास्थल हमीरपुर जिले की सीमा से जुड़ा हुआ है। रविवार को दोपहर नरी और पलरा गांवों के बीच संपर्क मार्ग में स्थित सुनसान स्थल पर भुइयां रानी कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने अंदर झांका तो उसमें शव नजर आया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के जरिए शव को कुएं से बाहर निकलवाया। किशोरी के शरीर पर लाल टी-शर्ट और काले रंग की जींस थी। शव पानी में फूल गया था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। दाहिने हाथ में कलावा (धागा) बंधा था। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और कुछ नमूने लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राजीव यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। दूर-दराज से कहीं शव लाकर यहां फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ और जानकारियां मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed