{"_id":"8897e63f83343dea782a4a8166433d1f","slug":"the-accused-left-the-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो को जिंदा फूंकने के आरोपी को थाने से छोड़ा!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो को जिंदा फूंकने के आरोपी को थाने से छोड़ा!
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो व्यक्तियों को जिंदा फूकने वाले आरोपी को पुलिस ने नरैनी कोतवाली से छोड़ दिया। आरोपी कोर्ट से भगोड़ा भी घोषित है। एमपी पुलिस को उसकी अरसे से तलाश है। आरोपी को पकड़ने के लिए एमपी पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन
उस पर छतरपुर में ट्रैक्टर सहित उस पर सवार दो लोगों को जिंदा फूंकने का मामला दर्ज है। कोतवाली क्षेत्र के चंदनगर (गंगापुरवा) गांव निवासी फूलचंद्र उर्फ चंदा के खिलाफ छतरपुर के किशुनगढ़ थाने में गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार वर्ष पूर्व उसने किशनगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर सवार दो लोग जिंदा जल गए थे। इसके बाद वह फरार था। न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। फूलचंद्र को पकड़ने के लिए छतरपुर कोतवाली की पुलिस कई बार यहां दबिश दे चुकी है। नरैनी कोतवाली की पुलिस भी आए दिन उसके घर दबिश देती रहती है।
विज्ञापन
चर्चा है कि कोतवाली पुलिस ने उसे दो दिन पूर्व नसेनी गांव से गिरफ्तार किया, लेकिन क्षेत्र के कुछ असरदार लोगों की दखल पर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस के इस कारनामे की क्षेत्र में चर्चा है। छोड़ा गया अपराधी क्षेत्र में बदमाशों के संपर्क में रहकर छोटी-बड़ी वारदातों को अंजाम देता रहता है, लेकिन कोतवाली में उसके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं है।
नरैनी कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि उन्होंने आज ही चार्ज लिया है। इस बारे में जानकारी नहीं है। उधर, क्षेत्राधिकारी नरैनी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फूलचंद की क्षेत्र के थानों मेें क्राइम हिस्ट्री पता की गई है। उस पर किसी तरह मुकदमा नहीं है इसलिए छोड़ दिया गया है।
दूसरी ओर नरैनी कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि फूलचंद्र के खिलाफ कई अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उसी पूछताछ के सिलसिले में नसेनी गांव से पकड़ा गया था। छह माह पहले मोतियारी गांव में फिरौती की मांग को लेकर हुई पकड़ में उसने मध्यस्थता भी की थी।