{"_id":"f81c7d3ae26617730e4a223b68328ec0","slug":"tempo-overturns-are-going-to-the-nine-pilgrims-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से मंदिर जा रहे नौ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पलटने से मंदिर जा रहे नौ श्रद्धालु घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंदाघाट। टेंपो पलटने से देवी मंदिर जा रहे नौ
विज्ञापन
श्रद्धालु घायल हो गए। चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया। टेंपो चालक भाग निकला।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी दीपक की पुत्री शांति (2) का मुंडन कराने परिजन व रिश्तेदार शनिवार को सुबह टेंपो पर बेंदा गांव के कालका देवी मंदिर जा रहे थे। टेंपो में लगभग 15 लोग सवार थे। बेंदा-जलालपुर मार्ग पर उसरा डेरा के पास टेंपो पलट कर खंती में जा गिरा।
छापर गांव के दीपक (30) पुत्र राजेंद्र, अश्वनी देवी (25) पत्नी दीपक, विनोद (11) पुत्र रतीभान, विद्या (75) पत्नी बिंदा प्रसाद, अरुंधति (19) व चुन्नू बिट्टी (15) पुत्री कामता प्रसाद, केशकली (48) पत्नी रतीभान और बंबिया गांव निवासी गुडिय़ा (18) व छोटू (16) पुत्र छेदुवां गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राम प्रधान विवेक सिंह ने घायलों को तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मामूली रूप से चुटहिलों का बेंदा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। गंभीर हालत में अश्वनी देवी, दीपक, गुड़िया व छोटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि टेंपो गांव के बलवीर सिंह का है और वही चला रहा था।
अन्य सड़क हादसों में कई राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वराज कालोनी निवासी शैलेंद्र गुप्ता (25) पुत्र उमाकांत और उसकी पत्नी किरन (22) शनिवार को दोपहर स्कूटी से खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी देवी दर्शन को जा रहे थे।
पैगंबरपुर गांव के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी राजबहादुर (32) गपुत्र घनश्याम बाइक पर करबई गांव जाते समय दुर्घटना में घायल हो गए।
उधर, अनामिका (25) पत्नी कुलदीप उर्फ पप्पू सिंह अपने भतीजे संदीप (20) पुत्र कृष्णपाल के साथ बाइक पर इलाज कराने बांदा आते समय अनवान गांव के पास दुर्घटना में घायल हो गए।