फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Suspicuous woman hanged

ससुराल में युवती ने लगाई फांसी

Sat, 18 Nov 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 18 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

बांदा। विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। ससुराल वाले वजह नहीं बता सके। मायके वालों ने उत्पीड़न व दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना किया। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव की छंगी (25) पुत्री दादू केवट ने शुुक्रवार की शाम कमरे की छत पर साड़ी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद घर लौटे पति ने शव लटकता देखा। पति ने बताया कि उसके माता-पिता पशुबाड़े में रहते है। घटना वाले दिन वह बुआई मशीन लेने गया था। तभी सूना घर पाकर छंगी ने फांसी लगा ली। घटना से पहले किसी प्रकार का वाद-विवाद नहीं बताया। सीओ पैलानी, एसओ अनीता सिंह चौहान ने मौका मुआयना करने के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा। उधर, मृतक का भाई छंगा (कालहा) ने बताया कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में 50 हजार रुपए व बाइक की मांग कर प्रताड़ित करते थे। पति अक्सर शराब पीकर मारता पीटता था। पोस्टमार्टम के बा्द रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने पर कर्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed