{"_id":"5824b1234f1c1bc932b399a2","slug":"student-of-the-11th-by-train-sliced-rocking-on-her-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं का छात्र ट्रेन से कटा, युवती फांसी पर झूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11वीं का छात्र ट्रेन से कटा, युवती फांसी पर झूली
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
train
अतर्रा/बांदा। 11वीं के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजन उसे दुर्घटना बता रहे हैं। जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आत्महत्या की है। एक दूसरी घटना में युवती घरेलू कलह के चलते फांसी पर झूल गई। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई गई।
विज्ञापन
अतर्रा में दामूगंज निवासी धनंजय उर्फ किशन शिवहरे (18) पुत्र भोला प्रसाद गुरुवार को सुबह घर से बिना बताए निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक केन नहर लोहिया पुल के नजदीक उसने संपर्क क्रांति ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। बताया जाता है कि किसी बात पर पिता के डांटने से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। उधर, मृतक के चाचा विनय शिवहरे ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने फूफा के यहां दिल्ली गया था। गुरुवार को सुबह संपर्क क्रांति ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह तथागत स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव निवासी सुनीता (37) पत्नी रामरतन साहू ने बुधवार की रात घर में फांसी लगा ली। घर वाले फंदे से उतारकर तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तिंदवारी थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के दो पुत्र हैं। पड़ोसियों के मुताबिक घर में कलह के चलते उसने फांसी लगाई है।