{"_id":"6aca7f2559517a001000958a","slug":"jyot-processions-caused-traffic-jams-stretching-from-the-highway-to-the-town-vehicles-crawled-throughout-the-day-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-167881-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ज्योत शोभायात्राओं से हाईवे से नगर तक जाम, दिनभर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ज्योत शोभायात्राओं से हाईवे से नगर तक जाम, दिनभर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
कालाआम से काली नदी रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बुलंदशहर। प्रथम नवरात्र पर ज्योत लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की शोभायात्राओं की वजह से शनिवार को हाईवे से लेकर नगर के प्रमुख मार्गों तक जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं। नुमाइश फ्लाईओवर से लेकर कालाआम और भूड़ चौराहे तक वाहन रेंगते नजर आए।
नुमाइश फ्लाईओवर पर महज दो मिनट में तय होने वाले रास्ते को पार करने में वाहन चालकों को करीब 15 मिनट लग गए। जाम के कारण नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मी दिनभर जूझते रहे।
प्रथम नवरात्र पर मंदिरों और घरों में माता रानी की ज्योत स्थापित करने के लिए श्रद्धालु दिल्ली के कालकाजी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों से ज्योत लेकर आते हैं। श्रद्धालु ढोल-डीजे के साथ शोभायात्रा निकालते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। शुक्रवार रात से ही ज्योत लेकर आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह होते ही नगर की ओर आने वाले हाईवे और प्रमुख मार्गों पर शोभायात्राओं की संख्या बढ़ने लगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से यातायात का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते जाम लग गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर से ज्योत लेकर आ रहे श्रद्धालुओं की शोभायात्राओं के कारण नगर हाईवे-34 पर सुबह से ही वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं, नगर के भीतर से शोभायात्राएं गुजरने के कारण भूड़ चौराहे पर भी जाम लग गया। वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से कालाआम चौराहे से भूड़ चौराहे तक लंबी कतारें लग गईं।
सबसे ज्यादा परेशानी नुमाइश फ्लाईओवर पर हुई। यहां जाम के कारण वाहन चालकों को कुछ मिनट का रास्ता तय करने में काफी समय लगा। कालाआम चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कचहरी रोड, अस्पताल रोड, डीएम रोड और स्याना रोड पर भी यातायात प्रभावित रहा। अस्पताल रोड पर जाम के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई।
वहीं, स्याना की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। इससे उनके जरूरी काम भी प्रभावित हुए। पैदल राहगीरों को भी भीड़ के बीच से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों पर यातायात को व्यवस्थित करने में जुटे रहे, लेकिन शोभायात्राओं और वाहनों की भीड़ के चलते दिनभर जाम के हालात बने रहे।
कोट
ज्योत की शोभायात्रा के दौरान वाहनों का अचानक दबाव बढ़ने के कारण नगर क्षेत्र में सुबह के समय कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से यातायात को सुचारू बनाए रखा। कहीं पर भी भीषण जाम की स्थिति नहीं हुई। राजपाल सिंह तोमर,यातायात निरीक्षक