{"_id":"d54292320fc643ac9a5d9a08bcc33d10","slug":"steno-panel-of-judges-from-the-two-computer-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजों के स्टेनो कक्ष से दो कंप्यूटर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जजों के स्टेनो कक्ष से दो कंप्यूटर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रात-दिन पीएसी की संगीनों के साए में सुरक्षा
विज्ञापन
व्यवस्था से लैस जजी परिसर भी चोरों से सुरक्षित नहीं रहा। सुरक्षा के इन
तमाम तामझाम को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने अदालत (जजी) कार्यालय से दो
कंप्यूटर सेट पार कर दिए। कोतवाली में तहरीर भेजी गई है।
जजी परिसर में पीएसी का कैंप पड़ा है। 24 घंटे पहरा रहता है। इसके अलावा जजी भवनों में चौकीदार भी हैं। इसके बावजूद जनपद न्यायाधीश के आशुलिपिक के कक्ष से रात में कंप्यूटर सेट चोरी हो गया।
आशुलिपिक का कक्ष जिला जज के कक्ष से सटा हुआ है। इसी तरह कुछ दूरी पर स्थित अपर मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय के आशुलिपिक कार्यालय से भी एक कंप्यूटर सेट चोरी हो गया।
यहां आशुलिपिक कक्ष में लगा ताला बदला हुआ मिला। इस ताले की चाबी अन्य चाबियों के गुच्छे में पाई गई। न्यायालय से कंप्यूटर चोरी होने पर हड़कंप मच गया।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश एके अस्थाना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह को बुलाकर घटना की जांच और खुलासा करने के आदेश दिए।