फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shot by moving into deserted friend

सुनसान में ले जाकर दोस्त को गोली मारी

Wed, 26 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 26 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shot by moving into deserted friend
दो फायर से किशोर गंभीर घायल मामूली विवाद में बहाया खून - फोटो : अमर उजाला

बांदा। घुमाने के बहाने साथ ले जाकर घर से कुछ दूर सुनसान इलाके में हमउम्र दोस्त को गोली मार दी। तमंचे से दो फायर किए। एक गोली सीने के पास और दूसरी हाथ में लगी। किशोर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार हो गया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। क्षेत्राधिकारी का कहना था कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के चौसठ जोगिनी मोहल्ले का कुलदीप (17) पुत्र होरीलाल जाटव बुधवार को शाम करीब 4 बजे घर के पास कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी बीच पड़ोस का ही रहने वाला एक अन्य दोस्त आ गया और कुलदीप को घूमने के बहाने घर से कुछ दूर झिन्नन श्मशान घाट की तरफ ले गया। साथ में इसी मोहल्ले का एक अन्य दोस्त भी था। घायल ने बताया कि श्मशान स्थल में तमंचा निकालकर पड़ोसी ने उस पर दो फायर झोंक दिए। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी भाग निकला। घायल कुलदीप को रिंकू घर लाया। वहां से परिजन जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में कुलदीप ने बताया कि उसे गोली एजाज पुत्र निजाम ने मारी है। कुलदीप खानकाह इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है।
विज्ञापन


कुलदीप ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह गुटखा लेकर घर आ रहा था तभी रास्ते में एजाज के साथ पड़ोसी युवक मिल गया और उससे अभद्रता की। इसकी शिकायत उसने फैजान के घर में कर दी। इसी खुन्नस में एजाज ने यह घटना की। पुलिस उपाधीक्षक डा.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घायल के बयान लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed