{"_id":"580907e14f1c1b592c705685","slug":"shedding-blood-for-soil-firing-baton","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के लिए बहा खून, लाठी-गोली चली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी के लिए बहा खून, लाठी-गोली चली
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खेत की बंधी से मिट्टी खोदने के विवाद में वृद्ध, उसके भाई और पुत्रों को दबंगों ने लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं तमंचे से फायर कर दहशत फैला दी। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा बरुवा डेरा की है। गुरुवार को दोपहर गांव का दयाराम (60) पुत्र बाबूलाल खेत गया था। उसका कहना है कि गांव के कुछ लोग उसके खेत की बंधी से मिट्टी खोद रहे थे। यह देख विरोध जताया तो खुदाई कर रहे लोग उस पर टूट पड़े।
विज्ञापन
लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। इसी बीच उसे बचाने पहुंचे भाई जयराम (55) व अनंतराम (45) और पुत्र शशांक उर्फ छोटू (22) को भी लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग की। धौंस-धमकी देकर फरार हो गए। चारों लोग घायल अवस्था में शहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उनका मेडिकल कराया।
विज्ञापन