फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   She succumbs to burn

झुलसी युवती ने दम तोड़ा

Sun, 24 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 24 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

बांदा। आग से झुलसी युवती की जिला अस्पताल में मौत हो

विज्ञापन
गई। मायके वालों ने पति पर शराब के नशे में जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव निवासी पुनिया (32) पत्नी फूलचंद्र मंगलवार की रात आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी। भाइयों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

घटना के बाद से पति फरार है। सास सदुलिया का कहना था कि घटना के पूर्व फूलचंद्र घर में शराब पी रहा था। पत्नी ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर पुनिया ने मिट्टी का तेल उड़ेल लिया।

माचिस पुनिया और फूलचंद्र दोनों के पास थी। पता नहीं आग किसने लगाई? उधर, मृतका के भाई रामखिलावन व बच्चन (कायल, बिसंडा) ने आरोप लगाया कि पति ने शराब पीने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के कछारपुर (बांसी) निवासी गोरी (30) पत्नी राम प्रताप ने शनिवार की रात ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed