{"_id":"38e7a57b08ea808d8152bdb98f109f50","slug":"she-ended-their-lives-by-consuming-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर युवती ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाकर युवती ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जहर खाने से युवती की हालत बिगड़ गई। जिला
विज्ञापन
अस्पताल से कानपुर ले जाते समय युवती की मौत हो गई। पिता ने पति, सास और
ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में युवक ने
जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरवा निवासी बिट्टी (25) पत्नी विनोद ने रविवार को ससुराल में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रात को यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता शिव प्रसाद यादव (जमुनिहाई पुरवा,चित्रकूट) ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए पति और सास-ससुर उत्पीड़न करते थे। 18 जनवरी को मृतका का भाई अवधेश उसे ससुराल छोड़ गया था।
रविवार को सास ने जहर की गोलियां रख दीं और बिट्टी को इन्हें खाने की चुनौती दी। दहेज उत्पीड़न से मजबूर होकर उसने यह गोलियां खा लीं।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में शहर के रहुनियां (खुटला) मोहल्ला निवासी सतवंतु उर्फ लाली (25) ने रविवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।