{"_id":"6c7997994b2c0a6980828d73b2f587bf","slug":"rode-accident-two-students-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत, तीसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत, तीसरा गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर कार की टक्कर से घायल स्कूटी सवार दो
विज्ञापन
छात्रों की कानपुर में मौत हो गई। तीसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है।
तीनों एक साथ 11वीं के छात्र थे।
शहर के बलखंडी नाका निवासी सुधांशु (17) पुत्र शिवभवन और कटरा मोहल्ला निवासी अभय (18) पुत्र अशोक व अंकित (18) पुत्र संतोष रविवार की शाम स्कूटी पर मटौंध की तरफ जा रहे थे।
बांदा-महोबा नेशनल हाइवे मार्ग पर गोयरा तिराहे के नजदीक सामने से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। तीनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें रात में ही कानपुर रिफर कर दिया गया। अंकित ने वहां पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि सुधांशु की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अभय की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका कानपुर में ही इलाज चल रहा है। मृतक सुधांशु व अंकित 11वीं कक्षा के छात्र थे। सुधांशु जीआईसी और अंकित जीआईसी का छात्र था। दो किशोर उम्र छात्रों की मौत से दोनों परिवारों और पास-पड़ोस में मातम छा गया।