{"_id":"4020ff9073d2c2be527ab28ae7299890","slug":"rickshaw-driver-killed-by-being-hit-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालक की रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में
विज्ञापन
आने से मौत हो गई। छाबी तालाब निवासी रामऔतार उर्फ लिक्का (45) पुत्र
मइयादीन रिक्शा चलाता था।
बुधवार की रात वह रिक्शा जमा करने के बाद अपने घर जा रहा था। क्योटरा रेलवे क्रासिंग पर कानपुर पैसेंजर ट्रेन आने की वजह से फाटक बंद था। बंद क्रासिंग पर वह लाइन पार करने लगा। इसी बीच ट्रेन के इंजन की ठोकर लगने से वह दूर जा गिरा।
उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी ओरन कस्बे में सफाई कर्मी है। वह तीन पुत्र और एक पुत्री के साथ मायके में रहती है। रामऔतार यहां अकेले रहता था। एक साल पहले क्योटरा मोहल्ले में ही उसके छोटे भाई राजू की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।