फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old farmer dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत

Fri, 20 Apr 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 20 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Old farmer dies due to truck collision
डेमो - फोटो : डेंमो

ट्रक की टक्कर से घायल वृद्ध किसान की मौत हो गई। एक अन्य घटना में सवारियों से भरी टेंपो पलटने से लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप घायल 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव का टिरियां (70) पुत्र हुस्सी खां गुुरुवार की दोपहर गांव के पास मवेशी चराते समय कबरई से गिट्टी लेकर आ रहे ट्रक की टक्कर से घायल हो गया था। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय टिरियां की रास्ते में मौत हो गई। पत्नी खुज्जो देवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र व दो पुत्री हैं। 2 बीघा खेती में किसानी से परिवार का खर्च चलता था। चालक वाहन छोड़कर भाग निकाला था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम करवाया है। दूसरी घटना में शुक्रवार की सुबह मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव से टेंपो चालक उमाशंकर दर्जन से अधिक सवारियां लेकर बांदा आ रहा था। इंदिरा पुरवा के पास महोबा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर टेंपो खाईं में जाकर पलट गया। इसमें सवार मोहन पुरवा का राजेंद्र (35), उसकी पत्नी गुडिय़ा (30), दो पुत्र शिवम (5), सत्यम (2), पुत्री रूबी (4), इसी गांव का सुरेंद्र (30) उसकी पत्नी रोशनी (25), पड़ोसी राजेंद्र (38), गोयरा मुगली का शहजर खां (60) व अजयगढ़ (पन्ना) थाना के बीरा पिस्टा का रामआसरे (50) समेत लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री दबकर बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का कहना है कि सूचना के बावजूद करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर राहगीरों ने दूसरी टेंपो से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed