फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mother killed innocent son in banda

हैवान बनी मां: दो वर्षीय बेटे का गला दबाकर सुला दिया मौत की नींद

Tue, 22 Jun 2021 11:36 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Jun 2021 11:36 AM IST
सार

बांदा में एक महिला ने अपने मासूम बेटे को मौत की नींद सुला दिया। पति की तहरीर पर महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
mother killed innocent son in banda
बेटे की गला दबाकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के अमिलिहा पुरवा स्थित मायके में रह रही युवती ने अपने 22 माह के मासूम बेटे की सोमवार को दोपहर गला दबाकर हत्या कर दी। देरशाम घटना का पता चलने पर परिजन अवाक रह गए। फिलहाल परिजन पुलिस को वजह नहीं बता सके, लेकिन ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते बेटे को मार डालने की चर्चा चलती रही।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुष्टि नहीं कर रही है। अमिलिहा पुरवा निवासी निर्मला देवी की शादी वर्ष 2018 में चित्रकूट जिले के मारा चंदला (बहिलपुरवा) गांव के विजय यादव के साथ हुई थी। वह बमुश्किल छह माह ही ससुराल में रही। इसके बाद वापस मायके आकर रहने लगी, तब से यहीं रह रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद चार बजे निर्मला ने अपने 22 माह के पुत्र आशीष की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गई। देर शाम घर पहुंचे निर्मला के पिता ने नाती आशीष को मृत देखा और पुलिस को सूचना दी। बिसंडा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबेरू सीओ सियाराम ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति विजय यादव की तहरीर पर निर्मला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी मां की तलाश की जा रही है। पुलिस का कयास है कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने बाधा बने बेटे को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed