फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mistry dies in Dumpar

डंपर मेें दबकर मिस्त्री की मौत

Sun, 28 Jan 2018 11:06 PM IST
banda
banda Updated Sun, 28 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। डंपर की कमानी बनाते समय पहिये के नीचे दबकर मिस्त्री घायल हो गया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अन्य घटना में तीन बाइक सवार समेत पांच राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

शहर के गुलाब बाग निवासी मुन्ना (55) कमानी मिस्त्री था। शनिवार की शाम वह मंडी समिति बाईपास के पास दुकान में डंपर की कमानी ठीक कर रहा था। चालक ने लापरवाही में डंपर आगे बढ़ा दिया। मुन्ना पहिये में दबकर घायल हो गया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। भाई रमेश ने बताया कि मुन्ना के कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन



एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव का गोरेलाल (23) रविवार की सुबह अपने चचेरे भाई विद्यानंद (23) के साथ बाइक से कबरई जाते समय साइकिल सवार बच्चे को बचाने में गिरकर दोनों घायल हो गए। उधर, फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डंड़िया गांव का कमल (32) शनिवार की शाम बाइक से फतेहगंज जाते समय गिरकर जख्मी हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव का आलोक कुमार (25) शनिवार की शाम बाइक से खेत जाते समय मवेशी से टकराकर गिर पड़ा। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा गांव का सरदार (70) शनिवार की शाम पैदल खेत जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed