फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth found unconscious in taxi, declared dead at hospital.

Kullu News: टैक्सी में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मृत घोषित

Sun, 13 Sep 2026 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Youth found unconscious in taxi, declared dead at hospital.
मनाली। पुलिस थाना मनाली के अंतर्गत मनाली बाईपास मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर यूनियन के पास एक युवक टैक्सी में अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली पहुंचाया, जहां चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन कुमार (29) पुत्र जोग ध्यान, निवासी नियोली, कुल्लू के रूप में हुई है। शनिवार रात्रि वह टैक्सी (एचपी-01के-9453) में अचेत अवस्था में मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकीय जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। परिजनों ने भी मृत्यु को लेकर किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस के अनुसार मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह मनाली में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed