{"_id":"df00284c08bb578d0903a300758e1c48","slug":"missing-boy-s-body-recovered-from-wells-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव कुएं से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव कुएं से बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
बांदा। चार दिन पहले लापता युवक का शव कुएं में मिला। पुलिस
विज्ञापन
ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि उनकी
किसी से रंजिश नहीं है।
गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी रामबाबू (38) पुत्र बौरा चार दिन पहले घर से निकला था। शनिवार की शाम चरवाहों ने उसका शव खेत में बने कुएं में पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलाया।
मृतक के भाई गूंगा का कहना है कि 15 दिन पहले रामबाबू की पत्नी अपने दो पुत्रों के साथ मायके अरथरा गांव चली गई थी। बड़ा पुत्र और रामबाबू घर में थे। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। परिजनों द्वारा किसी पर आशंका न जताने से फिलहाल घटना हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। मृतक के जिस्म पर चोटों के निशान थे।
उधर, गिरवां थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह का कहना है कि पांच-छह दिन पहले मृतक रामबाबू का उसके भाई नत्थू से विवाद हुआ था। इस पर नत्थू ने रामबाबू की पिटाई की थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने कुएं में कूदकर जान दे दी।