फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Minors 10 years' rigorous imprisonment in exterminating

नाबालिग को भगाने में 10 वर्ष की सश्रम कैद

Mon, 21 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 21 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Minors 10 years' rigorous imprisonment in exterminating
court

नाबालिग लड़की को अपहृत कर उसके साथ बलात्कार के जुर्म में आरोपी को अदालत ने 10 वर्ष की सश्रम कैद और 6000 रुपये जुर्माने की सजा दी है। अन्य धाराओं में भी जेल और जुर्माना किया गया है।

विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हजारी पुरवा (स्योढ़ा) निवासी गुलाब बक्श ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी 16 मार्च 2013 को दिन में करीब दो बजे उसकी पुत्री को बाबू खां उर्फ रफीक पुत्र मंगल (निवासी ग्राम अहार, बबेरू) बहला-फुसलाकर भगा ले किया। पुत्री घर से नकदी और जेवर भी ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार, छेड़छाड़ सहित लैंगिक अपराध आदि की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


विवेचना के बाद अभियुक्त के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता शिवभूषण वर्मा और शिवपूजन सिंह पटेल ने सात गवाह पेश किए।
सोमवार को विशेष न्यायाधीश/अपर सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार मल्ल ने इस मुकदमें का फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने अभियुक्त बाबू खां उर्फ रफीक को धारा 366 में 10 वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना न देने पर तीन माह की और कैद होगी। धारा 363 में सात वर्ष की कैद और तीन हजार रुपये जुर्माना किया। जुर्माना न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद होगी। धारा 376 (2) में 10 वर्ष की सश्रम कारावास और 6000 हजार रुपये जुर्माना किया।


जुर्माना की रकम अदा न करने पर पांच माह और जेल में बिताने होंगे। धारा 506 में दो वर्ष और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में 10 वर्ष की कैद और 6000 रुपये जुर्माना किया। जुर्माना न देने पर पांच माह की अतिरिक्त कैद होगी। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed