फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man found hanging

फांसी से लटका मिला युवक

Thu, 11 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 11 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Man found hanging
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau

बांदा। युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में फांसी पर टंगा मिला। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फांसी पर टांगने का आरोप लगाया है। बिसंडा कस्बा निवासी धर्मेंद्र (26) पुत्र राजेंद्र कुमार गुप्ता का शव गुरुवार की सुबह घर के कमरे में फांसी पर टंगा मिला।

विज्ञापन


पिता राजेंद्र ने बताया कि वे एक दिन पहले पत्नी का इलाज कराने कानपुर गए थे। इसी दौरान सूना मौका पाकर धर्मेंद्र को ससुराल वालों ने पीटकर हत्या करने के बाद शव फांसी पर टांग दिया। पिता ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र लोहे की दुकान किए था। पत्नी मायके वालों को रुपये देने का दबाव बनाती थी। थाने में मृतक के बड़े भाई सुभाष ने ससुराल वालों के विरुद्ध तहरीर दी है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन


चार साल पहले उसका विवाह बबेरू निवासी रामजीत की पुत्री पूजा के साथ हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, थानाध्यक्ष हरीशरण सिंह का कहना है कि अस्पताल से मेमो थाने भेजे जाने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed