फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Intoxicating sweet milk and 1.35 lakh looted from businessman

नशीला लड्डू खिलाकर व्यापारी से 1.35 लाख लूटे

Tue, 26 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 26 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Intoxicating sweet milk and 1.35 lakh looted from businessman
जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी का शिकार वृद्ध। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नशीला लड्डू खिलाकर व्यापारी से 1.35 लाख रुपये लूट लिए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में काफी रोष है। पुलिस की ढिलाई पर भी परिजन और व्यापारी आक्रोश जता रहे हैं।

विज्ञापन

शहर के खुटला मोहल्ला निवासी नूर मोहम्मद उर्फ चुन्नू मंसूरी (52) की मयूर टाकीज रोड में सीडी की दुकान है। मंगलवार को वह 1.35 लाख रुपये लेकर इलाहाबाद बैंक गूलरनाका जमा करने जा रहा था। नूर मोहम्मद का कहना है कि कोतवाली रोड पर स्थित कालवनगंज छिपटहरी मोड़ पर उसे तीन परिचित लोग मिले। इनमें एक महिला भी थी।
विज्ञापन


उन्होंने अजमेर का प्रसाद बताकर उसे लड्डू खिलाया। कुछ ही देर में उसे बेहोशी आने लगी। इसी बीच तीनों लोग रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। उसने फोन पर घर वालों को सूचना दी और लड़खड़ाता हुआ कोतवाली पहुंच गया। उधर, परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को दी गई तहरीर में महिला समेत तीन लोगों के नाम बताए गए हैं। इसके बाद भी पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर रही। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed