{"_id":"5bc0e44ebdec226989662846","slug":"in-accident-ded-bua-and-bhatija","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने भतीजे और बुआ को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने भतीजे और बुआ को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर ट्रक के नीचे से बाइक निकलाने की कवायद करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार भतीजे और बुआ की मौत हो गई। भतीजा कानपुर में बीएससी का छात्र था। खफा ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। वह भारी वाहनों की धमाचौकड़ी पर प्रतिबंध और स्पीडब्रेकर की मांग कर रहे थे। एसडीएम के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
घटना कोतवाली क्षेत्र के सुनहुला गांव के पास शुक्रवार को सुबह तेज घुमावदार मोड़ में हुई। कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव का कृष्णा (20) पुत्र चंदन अपनी बुआ कलावती (55) पत्नी नरोत्तम दास यादव निवासी भाटी (बबेरू) को बाइक पर बैठाकर मरका थाना क्षेत्र के औदहा गांव जा रहा था। मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। बाइक चला रहे कृष्णा की वहीं मौत हो गई। कलावती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर बाद यहां उसकी भी मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। घटनास्थल पर जाम लगाकर बबेरू-मरका सड़क पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसें व स्कूल वाहन भी जाम में फंस गए। एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, कोतवाली प्रभारी बालेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें प्रशासन तक पहुंचाकर जल्द कार्रवाई कराई जाएगी। ग्रामीण बमुश्किल माने और लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म किया। कृष्णा कानपुर में डीएवी महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था और इस वर्ष बीएससी फाइनल में था।
विज्ञापन