फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the wife has not picked up a hanging

पत्नी नहीं आई तो लगा ली फांसी

Mon, 28 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Mon, 28 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 If the wife has not picked up a hanging
आत्महत्या

बांदा। पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अन्य घटना में बंटवारे के विवाद में युवक ने खेत में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उधर, दो युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव में राजेश (25) पुत्र राम कुमार ने रविवार को शाम घर के खपरैल में रस्सी बांध कर फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व वह सूरत (गुजरात) से लौटा था।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव में मनीष कुमार (24) पुत्र रामनरेश सोमवार को दोपहर खेत में पेड़ पर फांसी पर झूल गया। रस्सी टूट जाने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा।  किसानों और मजदूरों ने घर वालों को सूचना दी।

परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मां लक्ष्मी देवी का कहना है कि सोमवार को सुबह बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया था। विवाद से क्षुब्ध होकर उसने जान देने की कोशिश की।


उधर, घरेलू विवाद से क्षुब्ध जरैली कोठी निवासी संजय (24) पुत्र बृजराज ने रविवार की रात जहर खा लिया। एक अन्य घटना में कटरा निवासी गौरव (27) पुत्र रविकांत ने सोमवार को सुबह जहर खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed