फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Highway made by the body of a worker

संविदा कर्मी का शव रखकर हाईवे किया जाम

Wed, 03 Oct 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 03 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Highway made by the body of a worker
मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने शव रखकर लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

33/11 हाईटेंशन लाइन में काम करते समय बिजली चालू हो जाने से मौत के मुंह समा गए संविदा कर्मचारी शिवमोहन का शव रखकर बुधवार को मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया गया। लगभग एक घंटा जाम में दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन और अन्य राहगीर फंस गए। परिजनों की मांग थी कि मृतक के पुत्र को नौकरी और पत्नी को पेंशन की मांग की। अधिशासी अभियंता द्वारा उसी समय 5 लाख रुपये सहायता राशि का चेक दिए जाने के बाद जाम खत्म हुआ। 

विज्ञापन


संविदा कर्मी शिवमोहन (40) मंगलवार को समगरा सब स्टेशन की एचटी लाइन में काम कर रहा था। तभी आपूर्ति चालू हो गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय देर रात उसकी मौत हो गई। वह पिंडारन गांव का रहने वाला था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पावर कार्पोरेशन मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंच गए और शव रखकर बांदा-चिल्ला (बहराइच स्टेट हाईवे) मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह और कई पुलिस चौकी इंचार्ज व फोर्स मौके पर पहुंच गया। लेकिन परिजन नहीं माने। उनका यह भी आरोप था कि शट डाउन लेकर काम करते समय सब स्टेशन के एसएसओ द्वारा आपूर्ति चालू कर दिए जाने से मौत हुई। अधिशासी अभियंता अजय कुमार सविता ने 5 लाख रुपये का चेक देने के साथ परिजनों को बताया कि आरोपी एसएसओ को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही घटना की जांच समिति से कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। यह भी भरोसा दिलाया कि मृतक के पुत्र को संविदा पर रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ उप जोनल मंत्री आनंद कुमार पाल ने बताया कि इस घटना से सभी बिजली कर्मियों में दुख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed