फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Health workers imprisoned in the school headmaster

स्वास्थ्य कर्मियों को प्रधानाध्यापक ने स्कूल में किया कैद

Thu, 19 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 19 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Health workers imprisoned in the school headmaster

नरैनी। गांव में टीकाकरण करने आई महिला स्वास्थ्य

विज्ञापन
कर्मी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री को स्कूल में बंद कर प्रधानाध्यापक ने ताला जड़ दिया।

तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने सीढ़ी लगाकर उन्हें बाहर निकाला। बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक और टीचर का एक माह का वेतन रोक दिया है।

दस्यु प्रभावित नौगवां गांव के प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को बीएचडब्ल्यू पुष्पा सिंह व आशा मीना श्रीवास तथा आंगनबाड़ी कांती देवी स्कूल के एक कक्ष में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण कर रही थीं।

दोपहर दो बजे प्रधानाध्यापक मनोज दीक्षित स्कूल में ताला डालकर चले गए। कुछ देर बाद जब स्वास्थ्य कर्मियों को भनक लगी तो प्रधानाध्यापक को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बीएसए और एबीएसए को सूचना दी। शाम को ग्रामीणों ने सीढ़ी लगाकर उन्हें बाहर निकाला। चिकित्साधीक्षक डा. बीएस राजपूत ने बताया कि प्रधानाध्यापक की इस हरकत से महिला कर्मी टीकाकरण के लिए गांव जाने को तैयार नहीं हैं।

कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। उधर, एबीएसए योगेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि बीएसए ने लापरवाही पर प्रधानाचार्य व टीचर का एक माह का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed