फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Handicapped Dalit girl misconduct

विकलांग दलित किशोरी से दुराचार

Sun, 06 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 06 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Handicapped Dalit girl misconduct

ओरन। नशे में धुत दरिंदे ने विकलांग दलित किशोरी से

विज्ञापन
दुराचार किया। किशोरी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के बाद युवक भाग निकला। पिता ने थाने में गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय दलित विकलांग किशोरी शनिवार को शाम खेत से वापस लौट रही थी। पहले से घात लगाए गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर किशोरी को कुछ दूर खेत में बनी झोपड़ी के अंदर घसीट ले गया। शराब के नशे में धुत युवक ने किशोरी से दुराचार किया।

किसी से घटना के बारे में बताने पर उसे और उसके परिवार को जाने से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। किशोरी ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपनी मां से बताई।

किशोरी के पिता ने थाने में युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष बिसंडा रामपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed