{"_id":"586164654f1c1b2941eec05d","slug":"girlfriend-and-boyfriend-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाया
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा और एक बच्चे की मां का पड़ोसी अविवाहित युवक के बीच शुरू हुआ प्रेम प्रसंग एक साथ मरने जीने तक पहुंच गया। दोनों के बीच घर और परिवार आड़े आया तो एक साथ जहर खा लिया। उन्हें नाजुक हालत मेें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधवा की उम्र प्रेमी युवक से लगभग 10 वर्ष ज्यादा है।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग का यह मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पति की मौत के बाद युवती मायके में विधवा जीवन बिता रही थी। घर वालों ने उसका पुनर्विवाह करा दिया। लेकिन उसे यह दूसरी शादी नागवार गुजरी। ससुराल नहीं गई। इसी बीच गांव के ही एक युवक के प्रति उसका आकर्षण बढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम की बयार चल पड़ी। हालांकि प्रेमी युवक विधवा से प्रेमिका से उम्र में काफी छोटा है। दोनों ही अपने दोस्ताना रिश्ते को दांपत्य जीवन में बदलने पर तैयार हो गए। लेकिन दोनों के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
वह इसका विरोध कर रहे हैं। अंतत: सोमवार को शाम दोनों ने एक साथ गांव के बाहर जहर खा लिया। कुछ क्षणों में बेहोश हो गए और हालत बिगड़ गई। घर वालों को खबर मिली तो तत्काल जिला अस्पताल लाए। युवती की उम्र लगभग 35 और युवक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष राजीव यादव ने देर रात इस घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन