फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four teams for Golu's arrest

गोलू की गिरफ्तारी के लिए बनी चार टीमें

Fri, 02 Feb 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Fri, 02 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four teams for Golu's arrest
भाई-बहन से पूछताछ करते एमएलसी रमेश मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

दंपति और दो पुत्रों के सामूहिक हत्याकांड का नामजद आरोपी गोलू यादव अभी पुलिस को हाथ नहीं लगा। वह कहीं गुम है। उसे गिरफ्तार करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उधर, गुरुवार को चारों शवों के पोस्टमार्टम के बाद मुक्तिधाम में सामूहिक दाह संस्कार कर दिया गया। सपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बुधवार को शहर कोतवाली के कताई मिल इलाके में महादेव यादव और उसकी पत्नी चुन्नी तथा दो नाबालिग पुत्रों पवन व राजकुमार की घर में सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर सामूहिक हत्या कर दी गई थी। दो मासूम भाई-बहन छिप-छिपाकर बच गए थे।
विज्ञापन


मृतक महादेव के भाई रघुनंदन ने पड़ोसी और स्वजातीय अमित उर्फ गोलू यादव के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन वह फिलहाल दूसरे दिन भी पुलिस को हाथ नहीं लगा। अपर पुलिस अधीक्षक लालभरत कुमार पाल ने बताया कि पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक टीम का नेतृत्व वह खुद कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की सीमा तक छापेमारी की गई है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। नजदीक स्थित मवई बुजुर्ग गांव में भी रिश्तेदारों के यहां दबिश दी गई है। गुरुवार को सुबह पोस्मार्टम हाउस में मृतक महादेव के भाई रघुनंदन व सुखनंदन ने खुद की भी हत्या की आशंका जताई। उधर, सामूहिक हत्या के पीछे 10 बिस्वा जमीन का विवाद भी बताया जा रहा है।

मासूम ने माता-पिता और भाइयों की दी मुखाग्नि
बांदा। दंपति और दो बेटों के एक साथ अंतिम संस्कार के समय मुक्तिधाम शोक में डूब गया। वहां उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू छलक आए। एक चिता में महादेव और उसकी पत्नी चुन्नी तथा दूसरी चिता में दोनों नाबालिग बेटों का दाह संस्कार किया गया। मृतक महादेव के नाबालिग पुत्र अवधनरेश राजा ने माता-पिता और भाइयों की चिताओं में अग्नि दी।

अंतिम संस्कार का पूरा खर्च पुलिस विभाग ने किया। अपर पुलिस अधीक्षक लालभरत कुमार पाल और क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सपा नेता हसन सिद्दीकी पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक पूरे समय शामिल रहे। ब्यूरो

अनाथ भाई-बहन की चाचा करेंगे परवरिश
बांदा। मां-बाप और दो भाई गवांकर अनाथ हो गए महादेव के पुत्र अवध नरेश उर्फ राजा और पुत्री रांशी की परवरिश अब उनके चाचा रघुनंदन यादव के घर होगी। पुलिस ने दोनों बच्चों को रघुनंदन को सौंप दिया है। एक अन्य चाचा सुखनंदन भी इसमें मददगार बनेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की चश्मदीद रांशी और राजा की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। 24 घंटे उनके घर में पुलिस पहरा रहेगा। हत्यारोपी के घर में भी पुलिस लगाई गई है।


सपा एमएलसी ने दिए एक लाख रुपये
बांदा। सामूहिक हत्याकांड के बाद गुरुवार को सपा एमएलसी रमेश मिश्रा ने मृतक महादेव के घर जाकर सांत्वना जताई और उसके बच गए दो बच्चों को सपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक लाख रुपये नकद दिए। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया। हमीरपुर जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव समेत बांदा के पूर्व अध्यक्ष इमरान अली समेत राजेंद्र यादव, सुशील त्रिवेदी, सुरेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र द्विवेदी, असलम खां, रामबाबू यादव, अनुपम लौहवंशी, अरुण यादव, मनीष तिवारी, अनुराग द्विवेदी, चुनकाई राजपूत आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed