फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four million of goods cross the gloomy house contractor

ठेकेदार के सूने घर से चार लाख का माल पार

Wed, 05 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 05 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four million of goods cross the gloomy house contractor

सरेशाम प्राइवेट ठेकेदार के घर के ताले तोड़कर चोर

विज्ञापन
सवा लाख रुपये और लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर व कीमती कपड़े उठा ले गए। कांस्टेबिल और होमगार्ड निरीक्षण की रस्म अदायगी कर वापस लौट गए।

बांदा-चिल्ला रोड स्थित कताई मिल के पास रहने वाले सुरेंद्र सिंह पुत्र शिवचरन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मोहिनी मंगलवार को अपने पुत्र के साथ कानपुर गई थी। शाम को वह अपने पुत्र का इलाज कराने अस्पताल चला गया। इसी बीच सूना मौका पाकर चहारदीवारी फांदकर चोरों ने चैनल व दरवाजे का ताला तोड़ दिया।

अलमारी में रखे 1.20 लाख रुपये और सोने का हार व मंगल सूत्र समेत लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर, इनवर्टर की बैटरी और कीमती कपड़े ले गए। 26 नंवबर कों बड़े पुत्र धीरू की शादी है।

चढ़ावे के लिए ढाई लाख रुपये के जेवर खरीद कर रखा था। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। गृहस्वामी का कहना है कि रात को एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड पूछताछ कर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed