फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire balloon made of Maruti and Bike

मारुति औैर बाइक बनीं आग का गोला

Tue, 02 Oct 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 02 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fire balloon made of Maruti and Bike
रिफिलिंग किए जाते समय मारुति में आग - फोटो : अमर उजाला

मंडल मुख्यालय में गैस रिफिलिंग के चल रहे अवैध कारोबार से मंगलवार को बड़ी जनहानि बच गई। हालांकि एक मारुति कार और बाइक जलकर राख हो गई। मारुति का चालक झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस भर रहा कारोबारी भाग निकला। 

विज्ञापन


आवास विकास के पास मुख्य सड़क पर एक प्राइवेट अस्पताल के बगल में गैस रिफिलिंग का काम काफी दिनों से चल रहा था। वसूली में व्यस्त रहने वाले फायर बिग्रेड या प्रशासन को इसकी सुध नहीं थी। मंगलवार को दिन में करीब 3 बजे मारुति कार में यहां गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। तभी आग लग गई। पूरी मारुति आग का गोला बन गई। मारुति में सिर्फ चालक दीपू (30) था।
विज्ञापन


वह बुरी तरह झुलस गया। नजदीक खड़ी बाइक भी चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। बगल में स्थित प्राइवेट अस्पताल में भी भगदड़ मच गई। सिविल लाइन चौकी पुलिस पहुंच गई। करीब पौन घंटा बाद आई फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। इस दौरान आसपास दहशत फैली रही और यातायात ठप रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed