{"_id":"56f9711a4f1c1b2d74f004b3","slug":"elderly-farmer-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध किसान को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध किसान को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। वृद्ध किसान को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के मजरा गौरा गांव की है। ननकू यादव (70) पुत्र मथुरा सिंह रविवार की रात घर से कुछ दूर खेत में बने निजी ट्यूबवेल में सो रहा था।
विज्ञापन
आधी रात के बाद लघु शंका को जाते समय अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि परिजनों के बांदा चले जाने से उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन